बेंच डिप्स ट्राइसेप्स, छाती और कंधों की मजबूती के लिए की जाने वाली बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह लोअर बॉडी पर जमा एक्ट्रा फैट कम करने में भी मदद करता है। इसे करने से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की क्षमता में सुधार आता है। अगर एक बेंच पर एक्सरसाइज करना आपके लिए मुश्किल हो तो आप दो बेंच की मदद से इसे कर सकते हैं।
इसके ये चार फायदे भी जानें
बॉडी बनाए स्ट्रॉन्ग
इससे मसल्स मजबूत होती हैं। इस वर्कआउट को करने से चेस्ट मसल्स और बोन डेंसिटी में आ रही गिरावट रूक जाती है। स्ट्रॉन्ग बॉडी की चाहत रखने वालों के लिए यह बेहतरीन एक्सरसाइज है।
चोट का खतरा
कम चोट से बचने के लिए जरूरी है कि अपने शारीरिक जोड़ों और टिशू को मजबूत बनाया जाए। इसे करने से शारीरिक जोड़ों और टिशू को मजबूती मिलती है और चोटिल होने की आशंका कम हो जाती है।
एनर्जी लेवल बढ़ता है
इससे दिमाग में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ता है, जो आपको ऊर्जावान रखने के साथ ही दिमाग को भी शांत रखता है। यह मानसिक विकास के लिए जरूरी है और तनाव कम करने में मदद करता है।
मजबूत हड्डियां
बेंच डिप्स से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण अच्छी तरह से होता है और हड्डियों तक जरूरी पोषण पहुंच जाता है। इससे हडि्डयां मजबूत होती हैं और फ्रैक्चर होने की आशंका कम होती है।
करने का तरीका
इस वर्कआउट में बेंच के सहारे डिप्स लगाया जाता है। डिप्स लगाने के लिए अपने दोनों हाथ के पंजों को बेंच के ऊपर टिकाएं। फिर घुटनों को मोड़ते हुए कंधे के बल पूरे शरीर को नीचे जाने दें और फिर ऊपर उठाएं। इस दौरान आप चाहें तो दोनों पैरों को किसी टेबल के ऊपर भी कर सकते हैं। आप इसे जिम, पार्क या घर में भी कर सकतीं हैं। इसे करते वक्त अपनी कोहनियों को नब्बे डिग्री से ज्यादा न मोड़ें। आप अपनी क्षमतानुसार इसके 20 रिपिटेशन और चार सेट कर सकते है।