नगर निगम का कार्यकाल हुआ पूरा,महापौर को एक महीने में सरकारी बंगले खाली करना

मंगलवार (18 फरवरी 2020) को भोपाल नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद संभाग कमिश्नर को महापौर आलोक शर्मा की जगह नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया है। महापौर को एक महीने में सरकारी बंगले खाली करना होगा तथा वाहन तुरंत वापस करना होगा। उल्लेखनीय है- आलोक शर्मा ने 18 फरवरी 2015 को ही भोपाल के महापौर पद की शपथ ली थी।